हरिद्वार, जनवरी 29 -- कनखल थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। महिलाओं से मारपीट और जान से मारने की धमकी के भी आरोप लगे। इस मामले में अब कनखल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार, पहले पक्ष से ममता पत्नी मांगेराम निवासी किशनपुर ने जगजीतपुर चौकी को दी तहरीर में बताया कि 23 जनवरी की रात करीब आठ बजे उसका बेटा ललित घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी सोनू पुत्र राजेंद्र और रजत पुत्र सुरेंद्र वहां पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसे से हमला किया। मौके पर पहुंचे सुरेंद्र पुत्र अतर सिंह ने भी मारपीट की। बीच-बचाव के लिए पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.