रुडकी, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने और महिलाओं की लज्जा भंग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 26 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनपुर गांव में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर टकराव हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। पहले पक्ष के मुस्तकीम निवासी किशनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर परिजनों के साथ बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष के सलीम निवासी किशनपुर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.