मेरठ, जनवरी 28 -- गांव किशनपुर बिराना में मंगलवार दोपहर एक मकान में खड़े दो वाहनों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में गेहूं निकालने की मशीन भी आ गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किशनपुर बिराना में स्कूल में लगी मैजिक में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग ने पास में खड़ी ट्रैवलर और थ्रेसर मशीन को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल दो ट्रैक्टर, जो गाड़ियों के पास थे, उन्हें वहां से हटा दिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित सुंदर ने मवाना थाने पर तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि मैजिक गाड़ी हादसे से कुछ देर पहले स्कूल के बच्चों को छोड़कर खड़ी की थी। एफएसओ आकाश चौहान ने बताया घ...