मेरठ, मार्च 12 -- किशनपुर बाजार में गुरुवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई को पहुंची। व्यापारियों ने इसका विरोध किया और हंगामा कर दिया। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के साथ नगर निगम टीम का अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों, पुलिस के साथ व्यापारियों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि बिना उचित प्रक्रिया और वैकल्पिक व्यवस्था के किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के मजबूत विरोध और एकजुटता के चलते नगर निगम की टीम को अपनी कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा। मेरठ व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि व्यापारियों का इस प्रकार उत्पीड़न किया गया तो संगठन सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.