कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- किशनपुर पंप कैनाल में बुधवार की रात पानी आ गया। मुख्य नहर में पानी आता देख क्षेत्रीय किसानों व पशुपालकों के चेहरे खिल उठे। नहर में पानी आने के बाद जैसे ही माइनरों में पानी जाना शुरू हुआ लोगों फसलों की सिंचाई के लिए हाथ में फावड़ा लेकर निकल पड़े। किशनपुर पंप कैनाल के सूखने से जहां किसानों खेतों को खेतों में बोई गई उर्द, मूंग, गन्ना व पशुओं के चरी की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ता थ वहीं नहर क्षेत्र के तालाबों में पानी न होने पालतू मवेशियों को नहलाने व जंगली जीव जंतुओं को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। इस समस्या को 18 अप्रैल के अंक में आपके अपने हिन्दुस्तान ने 'किशनपुर पम्प कैनाल में नहीं आया पानी, सूख गए तालाब' नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के सप्ताह भर बाद सिं...