अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रामघाट रोड पर बनने वाली सड़क लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। सड़क का एक हिस्सा किशनपुर तिराहे तक बन चुका है। अब इसके आगे काम शुरु किया गया है। लेकिन इस बार दायरा इतना लंबा कर दिया है कि बीच में आने वाले कट को बंद करना पड़ा। इसके चलते वन वे लंबा हो गया है। साथ ही दुकानों के बाहर लगी पार्किंग लोगों को परेशान कर रही है। इसके चलते दिन में कई बार इस मार्ग में जाम लग रहा है। सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम ने रामघाट रोड समेत अन्य सड़कों पर युद्ध स्तर पर काम शुरु किया गया है। गुरुवार की सुबह से जाम लगने का सिलसिला शुरु हुआ। जाम शनिदेव मंदिर तक पहुंच गया। किशनपुर तिराहा कट को पहले ही बंद किया हुआ है। इसके बाद आगे आने वाला कट भी बंद है। बाटा के शोरूम तक सड़क का निर्माण किया जा चुका है। लेकिन सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.