रुडकी, अप्रैल 27 -- भगवानपुर, संवाददाता। किशनपुर जमालपुर ग्राम पंचायत के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय मेले के समापन पर मुख्य अतिथि जेएम दीपक रामचंद्र सेट ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों के विकास से ही देश की प्रगति संभव है। उन्होंने पंचायत में स्वास्थ्य, सफाई, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान परवीन बानो तहसीन की ओर से विधवाओं और बुजुर्गों को मिलाकर कुल पांच सौ लोगों को सूट और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल और समाजसेवी चैरब जैन ने नारी वंदन अभियान की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...