अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रामघाट रोड गोविला गैस गोदाम वाली गली स्थित किशनपुर कब्रिस्तान पर अब यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने दावा किया है। बोर्ड ने वक्फ संख्या 2121 को बोर्ड के अभिलेखों में 1992 में कब्रिस्तान दर्ज होना बताया है। इसको लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को पत्र भेजा है। 28 जनवरी को एडीए की टीम ने रामघाट रोड गोविला गैस गोदाम वाली गली स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा लिया था। एडीए के अनुसार करीब 2420 वर्ग मीटर बेशकीमती जमीन को भू-माफिया और अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया गया था। इस जमीन की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई। एडीए की जांच में सामने आया था कि गाटा संख्या 21 की यह भूमि एडीए ने वर्ष 1983 में स्वर्ण जयंती नगर योजना के लिए अधिग्रहीत की थी। हालांकि, 2013 में तत्कालीन सपा शास...