किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी। इस दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों की डीएम विशाल राज द्वारा समीक्षा की गई।इस क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका के संधारण, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, सेवांत लाभ, अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई।डीएम द्वारा बैठक में लंबित पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन के लि...