किशनगंज, जुलाई 15 -- किशनगंज। संवाददाता अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किशनगंज जिले के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन किशनगंज और ठाकुरगंज का चयन किया गया है। दोनों स्टेशनों में निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यदि कार्य की वर्तमान गति बनी रही तो वर्ष 2027 की शुरुआत तक दोनों स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार किशनगंज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिसमें फुट ओवर ब्रिज के लिए 20 करोड़, स्टेशन जीर्णोद्धार के लिए 9 करोड़,इलेक्ट्रिशियन में 12 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: अमृत भारत स्टेशन योजना की धीमी रफ्तार जबकि ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्...