किशनगंज, मई 16 -- किशनगंज। संवाददाता रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु परिचालन को लेकर कटिहार रेलमंडल अंतर्गत किशनगंज रेलखंड में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। जानकारी के अनुसार किशनगंज रेलवे स्टेशन से सटे पंजीपाड़ा से सूरजकमल स्टेशन तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सेक्शन प्रणाली को लागू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसको लेकर पंजीपाड़ा, किशनगंज, हटवार, कानकी और सूरजकमल स्टेशन पर वर्तमान में एन.आई. कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब 4 से 5 बजे सुबह के बीच इस रेलखंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सेक्शन सिस्टम को आधिकारिक रूप से चालू कर दिया जाएगा। इसके लागू होने के बाद ट्रेनों का परिचालन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, तेज और व्यवस्थित हो जाएगा। यह भी पढ़ें- संक्षिप्त खबरें इस कार्य को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे विभाग क...