किशनगंज, अप्रैल 24 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को समाहरणालय, किशनगंज स्थित सभा कक्ष में पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनकर निदान करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनसंवाद कार्यक्रम दिन के 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान जिले के नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे आयुक्त के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। बताया जाता है कि जनसंवाद के बाद आयुक्त द्वारा जिले के ...