भागलपुर, अप्रैल 28 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया प्रखंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के लिए चिंहित भूमि का अधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण किया। सीआईएसएफ के वरीय अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ बुढ़नई पंचायत के डांगीबस्ती आदिवासी टोला पहुंचकर लंबी चर्चा की। सीआईएसएफ के आईजी प्रबोध चंद्रा ने चिन्हित स्थल की भौगोलिक स्थिति, संपर्क मार्ग और आवश्यक सुविधाओं बिजली,पानी अस्पताल का मौके पर से जायजा लिया, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकें। उल्लेखनीय है कि पोठिया अंचल अंतर्गत मौजा बुढ़नई के 110 एकड़ भूमि प्रशासन ने सीआईएसएफ के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के लिए उपलब्ध कराई है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी पहुंचे बदायूं बता दें कि सीआईएसएफ भारत का एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, ...