किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक के साथ स्थानीय युवक गिरफ्तार
किशनगंज, जुलाई 27 -- किशनगंज। संवाददाता, किशनगंज सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा रामजानकी पुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे शरण देने वाले एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मोहम्मद हसन शेख उर्फ असनुल्ला मल (मूल निवासी: मालबारी मियाचन, बेपारीर, कंडी अलावलपुर, बांग्लादेश; वर्तमान पता: तीकनपूर्वा शेओपुर बहराईच, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, उसका साथ दे रहा गिरफ्तार स्थानीय युवक जाकिर हुसैन सदर थाना क्षेत्र के महीनगांव डीलरचौक का रहने वाला है। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में बांग्लादेशी नागरिक के पास से एक मोबाइल, जाली आधार कार्ड, जाली पैन कार्ड, 120 रुपये नकद, एक सिक्का और बैग बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक एजेंट की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.