किशनगंज, अप्रैल 13 -- किशनगंज, संवाददाता रविवार को शहर की सड़कों पर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर पश्चिम पाली चौक, गांधी चौक, मार्केट चौक और अन्य प्रमुख चौराहों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों का चालान काटा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। एसपी संतोष कुमार ने कहा, हमारा मकसद साफ है-सड़क पर हर किसी की सुरक्षा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। चाहे कोई आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी, नियम सभी के लिए बराबर हैं। दरअसल, यह अभियान नया नहीं है। शनिवार को बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कुछ पुलिसकर्मियों का भी चालान किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इससे यह संदेश साफ हुआ कि...