किशनगंज, मार्च 10 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज में भवन निर्माण विभाग की कार्यशैली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि विभाग में टेंडर प्रक्रिया महज औपचारिकता बनकर रह गई है और कई निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य पहले ही करा लिए जाते हैं, जबकि बाद में कागजों पर निविदा निकालकर प्रक्रिया पूरी की जाती है। इस मामले को लेकर संवेदकों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की है। संवेदक ओसामा रेजा, मकतुब सहित अन्य ने डीएम को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विभाग के अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई मामलों में पहले ही काम पूरा करा लिया जाता है और बाद में निविदा जारी कर दी जाती है, ताकि कागजों में सब कुछ नियम के मुताबिक दिखाया जा सके।काम पूरा होने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.