किशनगंज में जीजा-साला की दर्दनाक मौत, डोली निकलने के अगले दिन बेवा हुई दुल्हन; कोहराम मचा
नई दिल्ली, जून 11 -- बिहार के किशनगंज में मेहदी की लाली सूखने से पहले ही एक दुल्हन बेवा हो गयी। एक दिन पहले वह अपने बाबुल के घर से विदा हुई थी। अगले दिन काल ने उसका सुहाग छीन लिया। घटना गुरुवार की सुबह बहादुरगंज-अररिया मुख्य सड़क एनएच 327 ई बहादुरगंज थाना अंतर्गत पतलू चौक के समीप हुए हुई जब सड़क हादसे में दो व्यक्ति अकबर अली उर्फ चांद (32) व साहिल (18) की मौत हो गई । दुल्हन की बदनीसीबी यहीं खत्म नहीं हुई। मृतक रिश्ते में साला-बहनोई थे। यानि एक साथ उसका पति और भाई दोनों दुनिया छोड़कर चला गया। जानकारी के अनुसार बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 बिशनपुर बस्ती निवासी अकबर अली उर्फ चांद, हार्डवेयर दुकानदार का ट्रैक्टर चालक था। बुधवार शाम को ही सुपौल के थुम्हा वार्ड नम्बर 6, से शादी करके अपने घर बिशनपुर बस्ती लौटा था। गुरुवार की सुबह किसी काम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.