किशनगंज, अप्रैल 6 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में इन दिनों अवैध बालू एवं मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। खासकर किशनगंज प्रखंड अंतर्गत महिंगाव, दौला और चकला पंचायत क्षेत्रों में महानंदा नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया बिना किसी डर-भय के जेसीबी मशीनों के जरिए रात-दिन बालू निकालकर अन्य राज्यों तक सप्लाई कर रहे हैं, जबकि प्रशासन और खनन विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण स्थिति विकराल होती जा रही है। आलम यह है कि गाछपाड़ा में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई की थी लेकिन दो दिनों के बाद फिर से मौके पर अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। स्थिति की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टेढ़ागाछ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.