किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 70 नाव नष्ट
किशनगंज, जून 11 -- किशनगंज। संवाददाता जिला प्रशासन व पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त संयुक्त कार्रवाई की है। गुरुवार की सुबह तड़के 4 बजे से ही किशनगंज जिले के सदर प्रखंड, पोठिया, कोचाधामन के विभिन्न नदी घाटों पर भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई का नेतृत्व डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार कर रहे थे। इस कार्रवाई से पूरे जिले के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई में अवैध रूप से बालू और मिट्टी के खनन में लगी 70 से ज्यादा नावों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया,12 ट्रक जप्त किया गया,एक हाइवा,एक ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्त किए गए ट्रैक्टरों के कागजात और माइनिंग चालान की सघन जांच की गई। डीएम व एसपी बड़ी संख्या में पुलिस टीम के साथ पहले बेलवा पंचायत के घाट में पहुंचे। यहां पहुंचते ही डीएम व ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.