किशनगंज, जनवरी 25 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के ठाकुरगंज विधानसभा (53) निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा को बेस्ट आरओ अवार्ड मिला है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उन्हें यह अवार्ड सूबे के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रदान किया। मुख्य सचिव ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र और दस हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के मानक अनुसार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए मिला है। 53 ठाकुरगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का आरओ बनकर चुनाव के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का बखूबीपूर्वक अनुपालन किया। जिसके फलस्वरूप ।वहां शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी तरह...