किशनगंज, अक्टूबर 8 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा पिछले 20 दिनों से पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। पासपोर्ट सेवा केंद्र की मशीन में तकनीकी खराबी के चलते आवेदकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सहायक डाक अधीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि मशीन खराब हो गई है और मरम्मत की प्रक्रिया चल रही है, जिसके कारण सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। किशनगंज में यह केंद्र खोला गया था, जिससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए भागलपुर या पटना नहीं जाना पड़ता था। लेकिन अब, मशीन की खराबी से यह सुविधा ठप हो गई है, जिससे आवेदकों को एक बार फिर पुराने दिनों की तरह दूर-दराज के शहरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित वे छात्र, नौकरीपेशा लोग और तीर्थयात्रा पर जाने वाले बुजुर्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.