किशनगंज, अप्रैल 23 -- किशनगंज। संवाददाता एसपी के निर्देश पर अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले दस दिनों में अलग अलग मामलों 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाई 13 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच की गई। कार्रवाई जिले के सदर थाना, बहादुरगंज थाना, ठाकुरगंज, गलगलिया व अन्य थाना की पुलिस के द्वारा की गई। अभियान में 344 लीटर देशी व विदेशी शराब जप्त किया गया। जिसमें 302 लीटर विदेशी व 52 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। नेपाल सीमा पर 6.12 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दस दिनों में विशेष अभियान में 59 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 30600 रुपए जप्त किए गए।शराब और मादक पदार्थ की बरामदगी मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा ग...