किशनगंज, मार्च 29 -- किशनगंज। संवाददाता टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान को गंभीरता और व्यापक रणनीति के साथ धरातल पर उतार दिया है। इस अभियान के अंतर्गत उन गांवों और वार्डों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां टीबी संक्रमण का खतरा अधिक है। चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है, जिससे संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा जा सके और संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके। माइक्रोप्लान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मिलकर अभियान को गति दे रहे हैं। हर संदिग्ध व्यक्ति की जांच सुनिश्चित की जा रही है, ताकि एक भी मरीज छूटने न पाए।निक्षय पोर्टल आधारित रणनीति से हाई रिस्क क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.