किशनगंज, मार्च 2 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बीते दिनों प्रमंडलीय सभागार में आयुक्त की अध्यक्षता में राजस्व (आंतरिक संसाधन/राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) से संबंधित प्रमंडलीय समन्वय बैठक से गायब किशनगंज राज्य कर संयुक्त आयुक्त से स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक से राज्य वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जतायी। आयुक्त राजेश कुमार ने वाणिज्य कर विभाग की कम उपलब्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त की। बैठक में अपर आयुक्त (राज्यकर) पूर्णिया प्रमंडल एवं संयुक्त आयुक्त (राज्यकर) किशनगंज की अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय हो कि राज्य वाणिज्य कर विभाग में इनदिनों लापरवाही के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। बीते दिनों डीएम एसपी के संयुक्त आदेश की अनदेखी करत...