किशनगंज, मई 14 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज जिले के बैरबन्ना स्थित प्राथमिक विद्यालय सिंधीमुनी में सरकारी राशि के कथित गबन और फर्जी हस्ताक्षर का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव सबेरा बेगम ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका नाजरा प्रवीण पर फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय खाते से 54 हजार 991 रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम न्यायालय ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है。

शिक्षा विभाग ने नहीं की कार्रवाई तो कोर्ट में याचिका दायर परिवादिनी सबेरा बेगम, पति मो. नसीम अख्तर, वार्ड संख्या-03 बैरबन्ना निवासी हैं। उन्होंने किशनगंज व्यवहार न्यायालय स्थित सीजेएम कोर्ट में दायर परिवाद में कहा है कि विद्यालय विकास कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक ...