किशनगंज, अप्रैल 23 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन क्लीन ड्राइव के अंतर्गत की गई छापेमारी में एक महिला को 6.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जिला आसूचना इकाई एवं किशनगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कई स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान थाना क्षेत्र के पानीसाल गांव, वार्ड संख्या-12 स्थित एक किराना दुकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। छापेमारी के दौरान दुकान संचालिका अमीना खातुन (पति असराउल हक) के पास से कुल 24 पुड़िया स्मैक बरामद की गई, जिसका कुल वजन लगभग 6.12 ग्राम पाया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दस दि...