किशनगंज, जून 26 -- किशनगंज । संवाददाता किशनगंज सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के पानीसाल गांव में गुरुवार को महानंदा नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मां- बेटे थे। घटना गुरुवार की दोपहर बाद की बताई जाती है। मृतका मीना देवी (29) व विश्वजीत राय (10)पानीसाल गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पानीसाल गांव स्थित मीना देवी नदी किनारे कपड़ा धोने गई थी। वह नदी में कपड़ा धो रही थी। इसी दौरान 10 वर्षीय बेटा विश्वजीत राय भी अचानक नदी किनारे पहुंच गया और पानी में खड़ा हो गया। तभी अचानक बच्चे का पांव फिसल गया इस दौरान वह नदी में डूबने लगा। बेटे को डूबता देख मां की नजर अचानक अपने बच्चे पर पड़ी तभी मां मीना देवी भी अपने बेटे को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी। जहां बेटे को बचाने की कोशिश ...