किशनगंज, मार्च 27 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान (एसपी) ने थाना दैनिकी के अद्यतन रखने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत सभी थानाध्यक्षों, अंचल पुलिस निरीक्षकों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि थाना दैनिकी को नियमित रूप से अद्यतन रखना अनिवार्य होगा।स्टेशन डायरी अपडेट रखने में कोई बहाना नहीं चलेगापुलिस हस्तक नियम 118 का हवाला देते हुए आदेश में कहा गया है कि स्टेशन डायरी (थाना दैनिकी) किसी भी थाना का मुख्य अभिलेख होता है, जिसमें सामान्यत: प्रत्येक दो घंटे पर प्रविष्टि की जानी चाहिए। हालांकि, निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई थानों में स्टेशन डायरी अपडेट नहीं रखी जा रही है...