किशनगंज, मार्च 7 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज के खगड़ा प्रेमपुल की रहने वाली जूही दास का चयन यूपीएससी की परीक्षा में अंतिम रूप से हुआ है। जूही को 649 वां रैंक मिला है।जूही शहर के खगड़ा प्रेमपुल निवासी स्व निवारन दास व मां अन्निका दास की पुत्री है।जूही को चौथे प्रयास में ये सफलता मिली है।इससे पहले जूही दूसरे और तीसरे प्रयास में साक्षात्कार तक पहुंची थी। साक्षात्कार के दस दिन पहले ही जूही के पिता का बीमारी से देहांत हो गया था।इसके बाद भी जूही साक्षात्कार में शामिल हुई थी और अंतिम रूप से सफल भी हुई। जूही ने वर्ष 2015 में बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल से 9.4 सीजीपीए लाकर मैट्रिक, वर्ष 2017 में चैतन्या विशाखापटनम से 92 परसेंट लाकर इंटर और कोलकाता से बीटेक किया।जूही के पिता अपने घर के पास ही मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते है। मां अन्निका दास न...