भागलपुर, जून 25 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ग्रामीण विकास योजनाओं में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले 'पंचायत विकास दिवस' की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने की। यह भी पढ़ें- रविवार को पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगाबैठक की जानकारी बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमरेश अंशुमन, पंचायत सचिव, विकास मित्र, ग्राम कचहरी सचिव तथा पंचायत रोजगार सेवक सहित विभिन्न पंचायतों के कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले पंचाय...