भागलपुर, अप्रैल 7 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट जिले में तेजी से बढ़ता तापमान अब केवल मौसमी बदलाव नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर उभर रहा है। लू और अत्यधिक गर्मी का प्रभाव सीधे मानव शरीर की कार्यप्रणाली पर पड़ता है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य जानलेवा स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार व्यक्ति इसके प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। ऐसे परिदृश्य में केवल उपचार नहीं, बल्कि समय रहते जागरूकता और बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को सतर्क रहने, दिनचर्या में बदलाव लाने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि किसी भी अनहोनी से पहले ही बचाव सुनिश्चित किया जा सके। सिविल सर्जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.