भागलपुर, अप्रैल 17 -- टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के सुहिया गांव में गुरुवार संध्या गायत्री परिवार के तत्वावधान में भव्य गायत्री महादीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। यज्ञ स्थल पर सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र होकर विधिवत हवन, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन में भाग ले रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रतिनिधि प्रदीप पांडेय जी एवं मयंकांत झा की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि महादीप यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,...