किशनगंज : सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को दी गई बाढ़ व जलजमाव से बचाव की जानकारी
भागलपुर, जुलाई 4 -- दिघलबैंक (किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को आयोजित सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को बाढ़ एवं जलजमाव के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। चेतना सत्र के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि बाढ़ के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सावधानी बरतना सबसे जरूरी है।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने विद्यार्थियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, तेज बहाव वाले पानी में प्रवेश नहीं करने, बिजली के खंभों और खुले तारों से दूरी बनाए रखने तथा किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Siwan News सर्प दंश पर सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.