भागलपुर, अगस्त 29 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी का पल होता है, लेकिन प्रसव के बाद शुरू होने वाला समय मां और नवजात दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रसव के बाद मां का शरीर सामान्य स्थिति में लौट रहा होता है, जबकि नवजात पूरी तरह मां के दूध और देखभाल पर निर्भर रहता है। ऐसे में केवल सुरक्षित प्रसव ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके बाद सही पोषण, पर्याप्त आराम, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्तनपान, दवाओं और समय पर टीकाकरण की भी जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव के बाद भी मां और नवजात को स्वास्थ्य सेवाओं से लगातार जोड़े रखने पर जोर दिया जा रहा है। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के बाद माताओं को संतुलित आहार, स्तनपान, स्वच्छता और नवजात की देखभाल की...