भागलपुर, अगस्त 26 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार किशनगंज जिला के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा विशेष मॉर्निंग गश्ती अभियान' चलाया जा रहा है।इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रातः कालीन समय में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर रखना तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें सुबह के समय लगातार भ्रमण एवं गश्ती कर रही हैं। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के ...