भागलपुर, मई 30 -- ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज पुलिस अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने संबंधित थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर स्पष्ट संदेश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध, तस्करी और सूखा नशा के कारोबार के खिलाफ व्यापक एवं सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताएँ पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसडीपीओ ने कहा कि नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा ठाकुरगंज अनुमंडल सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित...