भागलपुर, सितम्बर 3 -- अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगस्त माह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों की जांच की गई तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अगस्त माह में कुल 66 स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 46 वाहनों पर शमन अधिरोपित किया गया। इन वाहनों के विरुद्ध कुल Rs.14,72,331.00 (चौदह लाख बहत्तर हजार तीन सौ इकतीस रुपये) की राशि का शमन अधिरोपित किया गया।जिला परिवहन कार्यालय के सभी प्रवर्तन तंत्र द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला पर...