भागलपुर, मई 28 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक, एक संवाददाता। हजरत इब्राहिम के कुर्बानी के याद में मनाया जाने वाला ईद-उल-अजहा (बकरीद) नमाज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में मुस्लिम भाईयों ने श्रद्धापूर्वक अता की। त्याग एवं बलिदान का पर्व बकरीद को लेकर गुरूवार सुबह से ही मुसलमान भाईयों ने विभिन्न ईदगाहों में जाकर ईद -उल -अजहा की नमाज अता की व एक दुसरे से गले मिल बकरीद की शुभकामनाएं दी। दिघलबैंक, सतकौआ , फुलगाछी, बेरबन्ना , तुलसिया , लोहागढ़ा , दहीभात, धनगढ़ा, पत्थरघट्टी , ताराबाड़ी, पदमपुर हाट सहित अन्य स्थानों पर स्थित ईदगाहों को विशेष रूप से रंगाई-पोताई कर सजाया गया था जहां काफी संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार की सुबह पवित्र बकरीद की नमाज अता कर एक-दूसरे को गले मिलकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा से रहने क...