भागलपुर, फरवरी 28 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता नीतीश कुमार के प्रस्तावित 'समृद्धि यात्रा' के तहत ठाकुरगंज आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने शहर की सीमा से सटे चुरली पंचायत स्थित कृषि फॉर्म परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने हेलीपैड, स्टॉल, जनसंवाद, समीक्षा बैठक एवं जनसभा स्थल का चयन करते हुए सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, रूट चार्ट एवं यातायात प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आगामी 7 मार्च को मुख्यमंत्री का ठाकुरगंज आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान वे क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.