भागलपुर, मार्च 13 -- किशनगंज। संवाददाता माता गुजरी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी संकाय के स्नातक विद्यार्थियों को पहली बार औपचारिक रूप से डिग्रियां प्रदान की की गई।1198 छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलित कर किया।आए हुए अतिथियों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का स्वागत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत सहित अन्य लोगो के द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...