भागलपुर, जून 20 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट विवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला के द्वारा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने अपने पति, सास-ससुर, ननद और एक अन्य रिश्तेदार पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शहर के तेघरिया निवासी पीड़ित महिला की शादी 26 नवंबर 2023 को चुड़ीपट्टी चौक निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती छह माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।दर्ज यह भी पढ़ें- किशनगंज : महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप प्राथमिकी के अनुसार ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग ...