भागलपुर, मार्च 8 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहाँ पूरी दुनिया महिलाओं के सम्मान की बात कर रही है, वहीं टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा गाँव में स्थानीय महिलाओं ने इसे केवल एक उत्सव न मानकर अपने अधिकारों की लड़ाई के संकल्प के रूप में मनाया। 'रानी लक्ष्मी रजिया महिला संगठन' (RLR) के बैनर तले आयोजित इस विशेष बैठक में सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की उन महिलाओं को जागरूक करना था जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। संगठन की अध्यक्ष बुधनी देवी ने बड़े ही स्पष्ट शब्दों में कहा, "महिला दिवस मनाने की सार्थकता तभी है, जब समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी, दबी-कुचली और शोषित महिला को भी उचित मान-सम्मान और उसका अधिकार मिल सके।"बैठक में गाँव की जमीनी हकीकत पर भी चर्...