भागलपुर, मार्च 21 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी दस्तावेज के सहारे भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को एसएसबी की 41वीं वाहिनी, रानीडांगा के जवानों ने पानीटंकी स्थित एकीकृत जांच चौकी पर की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी की बॉर्डर इंटरेक्शन टीम द्वारा नियमित जांच के दौरान नेपाल की ओर से आ रही एक साझा टैक्सी की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम "शमीम खान" बताते हुए आधार कार्ड प्रस्तुत किया।जवानों को उसके व्यवहार और बयान में असंगति नजर आई, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना असली नाम शमीम हवलदार (34) बताते हुए खुद को बांग्लादेश का नागरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.