भागलपुर, फरवरी 28 -- ठाकुरगंज । निज संवाददाता प्रखंड के बेसरवाटी पंचायत अंतर्गत बेसरवाटी नयाटोला में शनिवार से 48 घंटे का अखंड हरेराम-हरेकृष्ण संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ शनिवार को किया गया। संकीर्तन के आरंभ होते ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। दो दिनों तक चलने वाले इस संकीर्तन में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल एवं नेपाल के साथ-साथ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से दर्जनों कीर्तन मंडलियों का जमावड़ा हुआ है। कीर्तन मंडलियों द्वारा मधुर भजन और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण गूंजायमान हो उठा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां दिन-रात हरिनाम संकीर्तन जारी है। संकीर्तन के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.