भागलपुर, दिसम्बर 20 -- किशनगंज । संवाददाता सहायक निर्वाचक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो आसिफ व सीओ मोहित राज पोठिया के नेतृत्व में शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कक्ष में प्रखंड स्तरीय बीएलओ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ मो आसिफ सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे। आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन सूची में वोटरों की सूची में मतदाताओं की धुंधली तस्वीर अयमिरहित ओर गैर मानव तस्वीरों तथा अतर्किक त्रुटियों, तथा अस्पष्ट प्रविष्ठियो को हटाए जाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। दरअसल मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं की फोटो जो खराब होने के कारण जिसकी पहचान करने में परेशानी होती है जिसे अन्य कई त्रुटियों को सुधारें हेतु निर्देश दिया गया। आयोजित बैठक में बीएलओ सुभाष दास,राज कुमार पंडित,गणेश कुमार,अशोक कुमार साह,मो अबरार,मो सोहराब शीट दर्जनों ...