भागलपुर, अप्रैल 1 -- किशनगंज : बिहारटोला के समीप मकई की खेत में हाथी ने डाला डेरा दिघलबैंक, संवाददाता। दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के सीमावर्ती गांव बिहारटोला के समीप मक्का की फसल एक बार फिर हाथियों के आने से प्रभावित हो रही है। मंगलवार देर शाम तक वन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के बाद भी चार हाथी खेतों के बीच डटे हुए हैं और लगातार फसलों को रौंद रहे हैं, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को खदेड़ने के लिए मशाल, पटाखा एवं सायरन का सहारा लिया। टीम ने काफी प्रयास करते मंगलवार देर शाम को लगभग दस हाथियों को सीमा पार कर नेपाल की ओर खदेड़ दिया, लेकिन झुंड से अलग हुए चार हाथी भारतीय क्षेत्र में ही रह गए। बुधवार की देर शाम तक उन्हें भगाने की कोशिश जारी रही, पर सफलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.