भागलपुर, मई 2 -- बिशनपुर (किशनगंज) से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत जिले के सबसे बड़े व्यावसायिक मंडी बिशनपुर बाजार के रोड नं 02 में बिशनपुर जामा मस्जिद जानेवाली सड़क इन दिनों जलजमाव की समस्या से ग्रसित है। इस सड़क में प्रायः जलजमाव की स्थिति बनी रहती है,जिससे स्थानीय दुकानदारों सहित बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। यह सड़क बिशनपुर बाजार का एक महत्वपूर्ण सड़क है,इस सड़क से बड़ी संख्या में लोगों व ग्राहकों की आवाजाही होती है लेकिन इस सड़क के एक भाग अजय आर्य के दवा दुकान से वाजिद मिठाई दुकान तक के हिस्से में हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रह रही है,जिससे स्थानीय दुकानदारों व ग्राहकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय दुकानदार शंकर कुमार चौधरी, कृष्णा चौधरी,कैलाश चौधरी,विक्की चौधरी,वाजि...