भागलपुर, जनवरी 30 -- टेढ़ागाछ। बिहार सरकार के निर्देशानुसार नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड विद्युत आपूर्ति प्रशाखा टेढ़ागाछ द्वारा विद्युत से संबंधित शिकायत हेतु शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें जूनियर इंजीनियर सीताराम प्रजापति द्वारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली बिल में गड़बड़ी, नये बिजली कनेक्शन लेने से संबधित, विद्युत आपूर्ति पोल एवं तार आदि से संबंधित शिकायत को सुनकर उनके निवारण हेतु उपाय बताए l वहीं समाजसेवी विजय चौधरी ने बताया कि लोग बिजली से जुड़ी शिकायत लेकर झाला स्थित टेढ़ागाछ पीएस पहुंच रहे हैं जहां लोगों की समस्याओं को अधिकारियों द्वारा सुनकर उसका निवारण निकाला जा रहा है l बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री द्वारा यह काफी सराहनीय प्रयास है इससे लोगों को दर दर भटकना नहीं पड़ेगा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.