भागलपुर, अप्रैल 20 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाताबंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल पुलिस की ओर से हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है।वहीं दूसरी ओर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किशनगंज पुलिस व प्रशासन भी बंगाल पुलिस को हर संभव सहयोग कर रही है।एक तरफ जिले की सीमा से सटे बालीचुका में बंगाल पुलिस के द्वारा चेक नाका बनाया गया है। जहां बंगाल के ग्वालपोखर व पंजीपाड़ा ओपी पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिसमें बिहार की ओर से से आने वाले सभी वाहनों के डिक्की की तलाशी ली जा रही है। वहीं जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के चेक पोस्ट में जांच अभियान चलाते हुए डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार ने भी सोमवार को सीमावर्ती चेक पोस्ट का मुआयना किया।डीएम,एसपी व ...