भागलपुर, मार्च 16 -- किशनगंज। संवाददाता जिले के बहादुरगंज प्रखंड के सरंडा वार्ड संख्य 13 में मोहम्मद इस्माइल की जमीन पर खुदाई के दौरान लगभग 800 साल प्राचीन भगवान विष्णु की मिली दुर्लभ प्रतिमा को गांव में ही स्थापित करने की मांग ग्रामीणों ने की है।इसके लिए 14 मार्च को बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में वार्ड पार्षद पूजा कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई थी।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिमा को गांव में स्थापित करवाया जाएगा।इससे उक्त स्थल पर्यटन के रूप में विकसित हो सकेगा। वहीं बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल के द्वारा डीएम विशाल राज से मुलाकात भी की गई है और उक्त भगवान विष्णु की प्रतिमा को गांव में स्थापित करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.